Bigg Bos 17 Sunny Arya Open Up On Abhishek Kumar Tears: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' से बीते दिन सनी आर्या यानी तहलका प्रैंक की छुट्टी हो गई। बीते दिन के एपिसोड के मुताबिक, सनी आर्या (Sunny Arya) ने अरुण श्रीकांत और अभिषेक कुमार की लड़ाई के बाद अभिषेक की टी-शर्ट पकड़कर खींची थी, साथ ही उन्हें धक्का भी दिया था। ऐसे में करण जौहर ने सनी आर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके जाने पर अरुण श्रीकांत के साथ-साथ अभिषेक कुमार ने भी आंसू बहाए, साथ ही एलिमिनेशन रद्द करने की मांग की। लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से बाहर आने के बाद सनी आर्या ने अभिषेक के आंसुओं का सच सबके सामने पेश किया।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के सनी आर्या (Sunny Arya) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि आप जब बाहर आए तो उस वक्त अभिषेक कुमार बहुत रो रहे थे। इसपर सनी आर्या ने जवाब दिया, "मैं सबको बताता हूं कि अभिषेक शुरू से ही कैमरे को बहुत प्यार करता आया है। चाहे वह खानजादी और उसके रिलेशनशिप की बात हो। उसने खानजादी से कहा था कि देख हम प्यार की बातें करेंगे तो कैमरा हमारी ओर घूमेगा। उसका शुरू से ही कैमरे को लेकर बहुत प्यार था।"
सनी आर्या ने इस कंटेस्टेंट को बताया 'बिग बॉस 17' का विजेता
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के सनी आर्या (Sunny Arya) से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी सवाल किया गया कि कौन शो जीत सकता है। इसपर सनी आर्या ने कहा, "मुनव्वर और विक्की भैया गेम अच्छा खेल रहे हैं।"
