बॉलीवुड

स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे हैं Junior Mehmood, गंभीर हालत में मुलाकात करने पहुंचे जॉनी लिवर

Junior Mehmood Diagnosed With Stage 4 Cancer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर मेहमूद की हालत इन दिनों गंभीर बनी हुई है। बता दें कि वह स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके दोस्तों का कहना है कि जूनियर मेहमूद के पास अब केवल 40 दिन ही बचे हैं।

Image

जूनियर मेहमूद से मिलने पहुंचे जॉनी लिवर

Junior Mehmood Diagnosed With Stage 4 Cancer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर मेहमूद ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन इन दिनों जूनियर मेहमूद (Junior Mehmood) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बता दें कि जूनियर मेहमूद स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे हैं और उनके शरीर के कई हिस्से ने काम करना तक बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि जूनियर मेहमूद को अपने कैंसर के बारे में नवंबर में पता चला था।

जूनियर मेहमूद (Junior Mehmood) के खास दोस्त सलाम काजी ने बताया कि वह करीब 2 महीने से बीमार थे, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी का अंदाजा नहीं लगा पाया। सलाम काजी ने एएनआई से इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "वह करीब दो महीने से बीमार थे। शुरुआत में हमें लगा कि उन्हें छोटी-मोटी परेशानी ही हो रही होगी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनका वजन कम होना शुरू हो गया। और जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो कहा गया कि उनके लिवर और लंग्स में कैंसर है और पेट में ट्यूमर हो गया है। इसके साथ ही जूनियर मेहमूद को जॉन्डिस भी है। उनका इलाज तो चल रहा है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि ये स्टेज 4 कैंसर है।"

जूनियर मेहमूद से मिलने पहुंचे

जूनियर मेहमूद (Junior Mehmood) की गंभीर हालत को देखते हुए एक्टर जॉनी लिवर भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जूनियर मेहमूद बेड पर लेटे दिखाई दिये। जूनियर मेहमूद की हालत देख उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article