टीवी मसाला

Bigg Boss 17: समर्थ-ईशा के रिश्ते की Salman Khan ने उड़ाईं धज्जियां, बोले 'दोनों बेवकूफ लग रहे हो...'

Salman Khan Take Class of Isha Malviya: 'बिग बॉस 17' से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान को ईशा मालवीय की क्लास लेते हुए देखा जा सकता है। भाईजान ने समर्थ को इशारा दे दिया है कि वो इस रिश्ते को कैसे टैकल करें।

Image

Salman Khan

Salman Khan Take Class of Isha Malviya: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में ईशा मालवीय के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। इस समय 'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच लव ट्रायंगल दिख रहा है। कई लोगों ने ईशा मालवीय का काफी मजाक भी उड़ाया। इस समय 'बिग बॉस 17' से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सलमान खान ईशा मालवीय की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने समर्थ जुरेल को ईशा मालवीय (Isha Malviya) के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी समझाया।

'बिग बॉस 17' के इस लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि ईशा ये एक बहुत छोटी सी इंडस्ट्री है। इसमें आपको झूठ बोलने की जरूरत नहीं थी। समर्थ आपके ऊपर कभी भरोसा कर पाएगे। अभी आप मजे कर रही हो और इम्पोर्टेंस को पसंद कर रही हो लेकिन आगे जाकर ये आपको बहुत भारी पड़ेगा। ईशा को खरी-खोटी सुनाने के बाद सलमान खान ने समर्थ को समझाते हुए कहा कि जहां आपको इज्जत नहीं है, वहां जाने की जरूरत नहीं हैं।

बता दें सोशल मीडिया पर इस समय समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के रिश्ते का मजाक उड़ रहा है। सलमान खान ने इस रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने समर्थ को इशारा दे दिया है कि वो इस रिश्ते से बाहर निकल जाएं। हालांकि कई लोगों ने ईशा का सपोर्ट भी किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article