टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha Malviya के पिता की Salman Khan ने लगाई क्लास, कहा 'इसे आपने तमीज नहीं सिखाई'...

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है की सलमान खान ने वीकेंड का वार में ईशा मालवीय के पिता पर भड़के हैं।

Image

Bigg Boss 17 News

Bigg Boss 17: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी नए और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल है, जिससे टीआरपी भी छप्परफाड़ आ रही है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। ऐसे में एक खबर सामने आ रही है की सलमान खान ने वीकेंड के वार पर ईशा मालवीय के पिता की क्लास लगाई है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक फैन पेज दी खबरी ने दावा किया है की इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पिता की क्लास लगाई है। दरअसल इस हफ्ते विक्की जैन की भाभी, अभिषेक कुमार की माता जी और ईशा मालवीय के पिता आने वाले हैं। ऐसे में ईशा मालवीय की हरकतों से परेशान हो कर सलमान खान ने कंटेस्टेंट के पिता से सवाल किये।

रिपोर्ट्स के कहना है की सलमान खान ने ईशा के पिता से पूछा है कि 'क्या आपने इसे तमीज नहीं सिखाई है, इसने तो सारी लिमिट क्रॉस कर दी है। ऐसे में ईशा के पिता का क्या जवाब होगा ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। रिपोर्ट्स के माने तो इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें आयशा खान के बाद ईशा मालवीय एलिमिनेट हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें की 28 जनवरी को शो का फिनाले होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article