टीवी मसाला

Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट्स का दम नापने एंट्री मारेंगे रोहित शेट्टी, साथ ले जाएंगे 'खतरों का खिलाड़ी'!

Bigg Boss 17 Rohit Shetty To Make Entry In Salman Khan Show: कलर्स के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में बस तीन ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का दम नापने के लिए रोहित शेट्टी शो में एंट्री करते नजर आएंगे।

Image

'बिग बॉस 17' में एंट्री मारेंगे रोहित शेट्टी

Bigg Boss 17 Rohit Shetty To Make Entry In Salman Khan Show: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के फिनाले में अब केवल तीन दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में न केवल कंटेस्टेंट्स, बल्कि उनके फैंस भी उन्हें जीत दिलाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। लेकिन फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स यानी मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत और अंकिता लोखंडे को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर खबर आ रही है कि फिनाले तक पहुंचने से पहले रोहित शेट्टी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का दम नापेंगे। खबर है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही शो में कदम रखेंगे और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे व अरुण श्रीकांत के साथ स्टंट परफॉर्म करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेने के बाद रोहित शेट्टी एक कंटेस्टेंट 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए भी चुनेंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी हर साल बिग बॉस में आते हैं और कंटेस्टेंट्स से स्टंट कराकर उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए चुनते हैं।

कब है 'बिग बॉस 17' का फिनाले

सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के फिनाले की बात करें तो 28 तारीख को शो का आखिरी एपिसोड रिलीज होगा। बिग बॉस 17 का फिनाले रविवार की शाम 6 बजे से रात के 12 बजे तक संचालित होगा। वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो इस वक्त मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार और तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा मौजूद हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article