टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा के कपड़े पहन अंकिता लोखंडे ने उन्हीं को दिखाया नीचा, मिताली हांडा ने किया दावा

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Wears Mannara Chopra Clothes: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' की अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच दरार भरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हाल ही में मिताली हांडा ने दावा किया है कि अंकिता ने मन्नारा के कपड़े पहनकर मीडिया के सामने उन्हीं को नीचा दिखाया।

Image

मिताली हांडा ने अंकिता लोखंडे को लिया आड़े हाथों

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Wears Mannara Chopra Clothes: कलर्स टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' फिनाले के नजदीक बढ़ रहा है। शो को अपना विजेता मिलने में केवल तीन ही दिन बाकी रह गए हैं। अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी ने फिनाले में जगह बना ली है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में दो दिन पहले कंटेस्टेंट्स का मीडिया राउंड हुआ था, जिसमें अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच जमकर झगड़ा हुआ। मीडिया ट्रायल में अंकिता ने मन्नारा पर आरोप लगाए कि एक्ट्रेस ने उन्हें चिढ़ाने के लिए विक्की जैन से दोस्ती की थी। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस व्यवहार पर अब मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बहन मिताली हांडा ने चुप्पी तोड़ी है।

मिताली हांडा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को न केवल आड़े हाथों लिया। बल्कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के कपड़े पहनने का आरोप भी लगाया। मिताली हांडा (Mitali Handa) की ये इंस्टाग्राम स्टोरी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। मिताली हांडा ने अंकिता लोखंडे पर तंज कसते हुए लिखा, "जब अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा से लिये हुए कपड़े पहनती हैं जो कि मैंने खुद अपनी बहन के लिए भेजे थे। और मन्नारा एक दिलदार लड़की, उन्हें कपड़े दे भी देती है, जिससे वह मीडिया के दौरान अच्छी लगें। लेकिन वहां अंकिता, मन्नारा के खिलाफ ही सारी चीजें बोलती हैं। अंकिता लोखंडे को सलाम है, वह बहुत ही असंवेदनशील हैं।"

bigg boss  (17)

bigg boss (17)

बता दें कि मिताली हांडा (Mitali Handa) ने अंकिता लोखंडे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को लेकर एक एक्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'नाजायज औलाद' कहा था। हालांकि अंकिता लोखंडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article