टीवी मसाला

Bigg Boss 17: घर के इस सदस्य पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, शो से निकालते हुए कहा 'अपने घर जाओ'...

Bigg Boss 17 Promo: फेमस कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस के नए प्रोमो ने मानो आग लगा दी है। दरअसल देखा गया की कैसे वाइल्डकार्ड एंट्री ओरी का घर में स्वागत हुआ, वहीं सलमान खान इस कंटेस्टेंट पर बरसते हुए नजर आए।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का सभी इंतजार करते हैं। ऐसे में हर बार की तरह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही शो को होस्ट करते हैं और कंटेस्टेंट की बैंड बजाते है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार के पहला एपिसोड काफी मजेदार रहा है, क्यूंकि घर में नए वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। साथ ही घर से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक अपने घर जाने वाला है। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा के नया प्रोमो शेयर किया है,जिसमें सलमान खान बेहद ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत में की इस रिपोर्ट में देखिये वो मसालेदार प्रोमो।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की कैसे वाइल्डकार्ड एंट्री कर इंटरनेट इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि का स्वागत हुआ। इसी के साथ शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां घर में आईं। ये देख दोनों के आंसू छूठ गए ऐसे में अंकिया कहती है की आप टेंशन मत लो मई इसे संभाल लूंगी। जिस पर दोनों की माएं कहती हुई नजर आईं की घर में कभी तुम दोनों की लड़ाई नहीं हुई लेकिन यहां कितनी गंदी लड़ाई हो रही है।

वहीं दूसरी तरह देखा गया की खानजादी हर बार की तरह सभी से लड़ती और बहस करती हुई नजर आई। जिसपर सलमान कहते हैं की बहुत हो गया है। ऐसे में खानजादी कहती हैं की मेरी फिजिकल हेल्थ के बारे में कोई नहीं बोल सकता। रियलिटी चेक देते हेउ भाईजान कहते हैं की फिजिकल हेल्थ के बारे में सिर्फ तुमने बातें की हैं। यह सुन खानजादी बहुत रोने लगती है और घर जाने की बात करती है, वहीं सलमान उन्हें घर जाने को कह देते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article