Bigg Boss 17 Priyanka Chopra Supports Mannara Chopra Ahead Of Finale: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के फिनाले में तीन ही दिन बाकी रह गए हैं और पांच कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपना नाम भी दर्ज कर लिया है। इस लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत शामिल हैं। बता दें कि कंटेस्टेंट्स के फैंस भी उनकी जीत की तैयारी में लग गए हैं। खास बात तो यह है कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को भी बाहर से फुल सपोर्ट मिल रहा है। यहां तक कि अब उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी उन्हें जीत दिलाने के हुंकार भर दी है।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बहन को प्रेरणा देते हुए जीत पर ध्यान देने की सलाह दी। प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "अपना बेस्ट दो और बाकियों के बारे में भूल जाओ।" बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा के लिए पहले भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने उनकी बचपन की तस्वीर साझा कर उन्हें बिग बॉस 17 में आगे बढ़ने की सलाह दी।

'बिग बॉस 17': प्रियंका ने किया मन्नारा को सपोर्ट
मन्नारा चोपड़ा को मिल रहा है इन सितारों का सपोर्ट
'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को केवल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ही नहीं, बल्कि और भी कई सितारे सपोर्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में कीश्वर मर्चेंट, वीजे एंडी, मधु चोपड़ा, सोनिया बंसल, अर्शी खान और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा तक शामिल हैं। बता दें कि फैंस से भी मन्नारा चोपड़ा को खूब सपोर्ट मिल रहा है।
