Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Felt Uncomfortable Due To Mannara Chopra: सलमान खान के विवादित और चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इसमें मात्र तीन दिन ही बाकी रह गए हैं। मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अरुण श्रीकांत और अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' के फिनाले में जगह बना ली है। लेकिन बीते दिन मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा से जुड़ा एक राज खोला, जिसे लेकर अब हर जगह चर्चा हो रही है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का कहना है कि मन्नारा चोपड़ा के कारण उन्हें बहुत ही असहज महसूस हुआ।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बिग बॉस 17 में ये बात अंकिता लोखंडे के सामने कही थी। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "मैं किसी को इस बारे में बताना नहीं चाहता था। लेकिन दिवाली डांस के वक्त मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने मुझे किस किया था।" मुनव्वर फारूकी ने हाथों के जरिए बताया कि मन्नारा ने उन्हें गालों पर किस किया था। इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा था। वहीं मुनव्वर फारूकी ने इस सिलसिले में आगे बताया, "मैं बहुत ही असहज हो गया था, क्योंकि मैंने हमेशा एक दायरा बनाकर रखा है।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे ने उनसे सवाल किया कि मन्नारा ने सच में किस किया था। इसपर उन्होंने हामी भरी, साथ ही आगे कहा, "मैं ये कहना नहीं चाहता था, क्योंकि ये चीज उसके लिए असहज हो जाती।" इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के मन में तुम्हारे लिए फीलिंग्स हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी ने बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, "जब हम रात में सोफे पर बैठे थे तो मन्नारा ने इस बात को दो तीन बार बीच में लाने की कोशिश की और पूछा कि डांस अच्छा था, तुम्हें मजा आया ना। लेकिन मैं इस बारे में बात करने का इच्छुक नहीं था।"
