Bigg Boss 17: कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की टीआरपी इन दिनों बढ़ती दिख रही है। सभी कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने में लगे हुए हैं। घर में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल की रेस में दौड़े हुए हैं। लेकिन मेकर्स के मास्टर माइंड गेम से सभी का बच पाना मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने घर में ओरी की वाइल्डकार्ड एंट्री कराइ है। कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अंकिता और नील भट्ट के बीच जंग छिड़ गई है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखा गया की घर में इस हफ्ते के नॉमिनेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में देखा जा सकता है की घर में एक रोड बनाया गया है साथ ही कुछ साइकिल रखी गई हैं। ऐसे में विक्की नील भट्ट (Neil Bhatt) को और नील ही अंकिता (Ankita Lokhande) को नॉमिनेट कर देते हैं। अंकिता गुस्से में कहती हैं को नील सेफ प्ले कर रहे हैं और उनका गेम बिलकुल फट्टू है। ये देख सभी हैरान हो जाते हैं।
नील भट्ट का पारा चढ़ जाता है और अंकिता को खोखला कह देते हैं, जिस पर दोनों के बीच महाभारत शुरू हो जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस बार घर से बेघर होने के लिए कौन नॉमिनेट होगा। जानकारी के लिए बता दें की पिछले हफ्ते जिगना वोहरा घर से बाहर हुई थीं। कहा जा रहा है की घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है।
