Bigg Boss 17 Nominated Contestant: कलर्स टीवी के मोस्ट फेमस शो बिग बॉस दिन भर दिन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई कंटेस्टेंट शो से विदाई लेकर घर जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट अपने दुश्मन और कम्पटीशन को नॉमिनेट कर उसे बाहर निकालना चाहत है। ऐसे में इस हफ्ते भी घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिससे ये 4 सदस्यों की घर जाने की टिकट कट गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन 4 कंटेस्टेंट के नाम।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें घरवालों को अपनी रैंकिंग के हिसाब से खड़ा होना था। क्यूंकि समर्थ पहले नंबर पर थे उनको एक पावर मिली की वो किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में समर्थ बिना सोच समझे रिंकू धवन का नाम लेते हैं। साथ ही ईशा मालवीय घर की कप्तान होने की वजह से अभिषेक कुमार और आयशा खान को नॉमिनेटेड करती है। इसी के साथ नील भट्ट भी पुरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं।
ऐसे में इस बार घर से बेघर होने के लिए रिंकू धवन, आयशा खान, अभिषेक कुमार और नील भट्ट नॉमिनेटेड हैं। इसी के साथ अब शो को एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते शो का ग्रैंड फिनाले भी 28 जनवरी को होगा।
