Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Makes This Record On Social Media: सलमान खान के विवादित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के फिनाले में अब मात्र चार दिन ही रह गए हैं। वहीं शो को अब अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल गए हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। यूं तो हर कोई बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन मुनव्वर फारूकी को तो लोग पहले ही विजेता मान चुके हैं। इस बात का उदाहरण सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।
बता दें कि मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रहकर तो झंडे गाड़ ही रहे हैं। वहीं उनके फैंस बाहर रहकर उनकी जीत का रास्ता तय करने में तुले हुए हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के फैंस ने ट्विटर पर 'Iconic Winner Munawar' हैशटैग का ट्रेंड शुरू किया था। जो देखते ही देखते न केवल नंबर 1 पर पहुंच गया। बल्कि हैशटैग की संख्या भी 25 लाख के पार चली गई। इस ट्रेंड के जरिए मुनव्वर फारूकी ने आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला और रुबीना दिलैक जैसे सितारों का रिकॉर्ड भी मिट्टी में मिला दिया।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर ट्रेंड यहीं नहीं खत्म हुआ। 2.5 मिलियन क्रॉस करने के बाद भी मुनव्वर फारूकी के फैंस रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि आम लोग ही नहीं, बल्कि कई सितारे भी मुनव्वर फारूकी के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में प्रिंस नरुला, करण कुंद्रा, कीश्वर मर्चेंट, राजीव अदातिया, उर्फी जावेद और सुंबुल तौकीर खान जैसे सितारे शामिल हैं।
