टीवी मसाला

Bigg Boss 17: जीत से पहले अंकिता लोखंडे की झोली में गिरा एकता का Naagin 7! लोग बोले- परफेक्ट रोल मिला

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande To Cast In Naagin 7: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनीं अंकिता लोखंडे ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है। लेकिन उन्हें लेकर अब यह भी खबर आ रही है कि वह एकता कपूर के 'नागिन 7' में नजर आ सकती हैं।

Image

'नागिन 7' में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande To Cast In Naagin 7: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सलमान खान के दमदार शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ ही हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने फिनाले वीक में भी जगह बना ली है। फैंस से लेकर सितारे तक अंकिता लोखंडे को खूब सपोर्ट कर रहे हैं और उनके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। लेकिन 'बिग बॉस 17' के फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे की झोली में एक और शो गिरता नजर आ रहा है। दरअसल, एकता कपूर के 'नागिन 7' के लिए अंकिता लोखंडे का नाम सामने आ रहा है।

'बिग बॉस 17' की अंकिता लोखंडे इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि वह पहले भी एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शो में लीड एक्ट्रेस का किरदार अदा किया था। वहीं अब एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 के लिए उनका नाम सामने आ रहा है। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने कहा, "अंकिता लोखंडे 'नागिन 7' में लीड रोल अदा कर सकती हैं। उनके नाम को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है और कहा जा रहा है कि अपकमिंग सीजन के लिए तेजस्वी प्रकाश उन्हें कमान संभालेंगी। चीजें अभी केवल ख्यालों में ही हैं, लेकिन उनका नाम दिमाग में चल रहा है। उनकी एक्टिंग और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें 'नागिन 7' के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।"

बता दें कि अंकिता लोखंडे को 'नागिन 7' ऑफर होने की खबर पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो असल में भी नागिन है। इस रोल के लिए ये महिला परफेक्ट है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "जैसे तेजा को नागिन के साथ ट्रॉफी मिी, वैसे इन्हें भी। वाह फिक्स्ड विनर।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article