टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui की एक्स ने आयशा खान पर कसा तंज! क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर जताया गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 26, 2023, 05:00 PM IST

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17): बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घर में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बीच में जमकर झगड़ा होता है। इस झगड़े में आयशा खान (Ayesha Khan) भी आ जाती है। अब मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला ने इस झगड़े पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Munawar Faruqui, Ayesha khan and Nazila (credit pic: instagram)

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17): फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में आयशा खान (Ayesha Khan) ने आते ही मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी आयशा ने मुनव्वर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आयशा की वजह से मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां उड़ रही हैं। मुनव्वर ने आयशा से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी ली थी। इसके बाद से दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। कल के एपिसोड में मन्नारा ने गुस्से में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था। हालांकि बाद में मन्नारा ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी।

मुनव्वर (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम एक बार फिर घर में लिया गया। इसके लिए आयशा अपने आप को जिम्मेदार मानते हुए नाजिला से माफी मांगती है। अब इस पूरे मामले पर नाजीला सिताशी ने रिएक्टर किया है। नाजीला ने ट्वीट कर लिखा, कुछ महिलाएं सच में महिलाओं को सपोर्ट करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं दूसरी महिला को सपोर्ट करने का दिखावा करती हैं ताकि उन्हें पुरुष का अटेंशन मिल सके।

नाजीला ने आयशा पर कसा तंज

नाजीला ने अपने ट्वीट में किसी का नाम लिखा है। नाजीला के क्रिप्टक पोस्ट को यूजर्स आयशा खान (Ayesha Khan) से जोड़ रहे हैं। शो में आने के लिए आयशा ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर की गर्लफ्रेंड होने का दांवा किया था। इस वजह से उन्हें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article