Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल आयशा खान (Ayesha Khan) ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है। शो में आते ही आयशा ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से ताबड़तोड़ सवाल किए। उन्होंने कहा कि आप एक साथ दो लड़कियों को डेट नहीं कर रहे थे। आप शो में कह रहे हैं कि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है। क्या सच है। मुनव्वर मानते हैं कि शो में आने से पहले उनका ब्रेकअप हुआ था। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
प्रोमो में मुनव्वर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन को इस तरह से रोते हुए देखकर सभी घरवाले उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। मुनव्वर कहते हैं कि मैं फेक नहीं हूं। मैंने दो-दो लड़कियों का दिल तोड़ दिया। अल्लाह मुझे माफ नहीं करेगा। शो का नया प्रोमो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया मुनव्वर को ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये सब ड्रामा है। यूजर्स मुनव्वर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये सब आपके कर्मों का फल है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये अभिषेक के बारे में बोलता था। तीसरे यूजर ने लिखा, ये आयशा भी मुनव्वर को संभाल रही है। इसने उसे माफ कर दिया क्या? मुनव्वर घर के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक है।
