Bigg Boss 17 First Captain Revealed: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में हर एक सदस्य अपने गेम से बाकि घरवालों को पछाड़ने में लगा हुआ है। ऐसे में टीआरपी भी शो की आसमान छू रही है, जिससे मेकर्स को खूब फायदा हो रहा है। अब शो के पहले कप्तान को लेकर घर में जंग छिड़ी हुई है। मेकर्स ने हाल ही में से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो भी शेयर किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर घर का पहला कप्तान कौन बना है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने घर में सभी सदस्यों को कैप्टैन्सी की रेस में खड़ा किया है, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब घरवालों की दूसरे सदस्य को बाहर करना होगा। ऐसे में सभी खुनस निकालते हुए अपने दुश्मन को इस रेस से बाहर कर देते हैं। इसी बीच ईशा मालवीय और मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई देखने को मिलती है। साथ ही ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की चल रही कोल्ड वॉर भी अलग लेवल पर पहुँच जाती है।
अब सलमान खान के शो के एक फैन पेज दी खबरी ने ये दावा किया है की इस सीजन का पहला कप्तान मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) बने हैं। कहा जा रहा है की मुनावर अंकिता और मनारा को पीछे छोड़ा है। इस बार घर से बाहर निकलने के लिए नील भट्ट, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और खानजादी नॉमिनेट हुए हैं।
