टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस सदस्य के चलते शो छोड़ना चाहती हैं Mannara Chopra !! जानिए नाम

Mannara Chopra wants to Quit Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का एक लेटेस्ट प्रोमो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को रोते हुए देखा गया है। अंकिता लोखंडे से बहस होने के बाद मन्नारा चोपड़ा कहती है कि उन्हें घर वापस जाना है।

Image

Mannara Chopra

Mannara Chopra wants to Quit Bigg Boss 17: सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस घर में मौजूद सेलेब्स फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। इन सेलेब्स में से एक मन्नार चोपड़ा भी हैं, जो अब घर के हर मुद्दों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें मन्नार चोपड़ा को रोते हुए देखा गया। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा ने यहां तक कहा कि वो शो छोड़ना चाहती हैं। इतना ही नहीं मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बुरी तरह घेर लिया है। दोनों दोस्त से दुश्मन बन गए हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss) के लेटेस्ट प्रोमो में आप देख सकते हैं कि खानजादी से लड़ाई होने के बाद मन्नारा चोपड़ा की अंकिता लोखंडे से तीखी बहस होती दिखाई दी। मन्नारा चोपड़ा अंकिता लोखंडे से बात करने के लिए कहती हैं लेकिन 'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस बात करने से मना कर देती हैं। अंकिता लोखंडे पर गुस्सा करते हुए मन्नारा कहती है कि वो घर में बाकि सदस्यों वो अपने चमचे की तरह ट्रीट कर रही है। अंकिता कहती हैं कि तुम सब अभी बच्चे हो।

इस समय सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट कर रहे हैं। कईयों ने यहां तक कहा कि वो शो में खुद मजबूत बनाए। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मन्नार चोपड़ा घर छोड़ती हैं या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article