टीवी मसाला

Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर अंकिता लोखंडे ने खुद को माना विलेन, यूजर्स बोले- अब सामने आई असलियत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 26, 2023, 01:47 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे के बीच में फन बैंटर देखने को मिला है। फैंस को दोनों की क्यूट नोकझोंक पसंद आ रही हैं। अंकिता मुनव्वर से कहती हैं कि मुझे इस घर में सबसे महत्वपूर्ण रोल मिलना चाहिए फिर चाहे वो विलेन का ही क्यूं ना हो।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। शो पहले ही दिन से चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते से गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों के बीच की क्यूट बॉन्डिंग को फैंस पंसद कर रहे हैं। घर में मुनव्वर की गेम फैंस को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मुनव्वर, अंकिता लोखंडे और खानजादी साथ में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मुनव्वर अंकिता से कहते हैं क्या आप विलेन हो।

अंकिता कहती हैं कि मैं वैसे भी विलेन हूं। अंकिता कहती हैं कि जो मेन कैरेक्टर है वो मैं हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंकिता और मुनव्वर का क्यूट बैंटर दर्शकों को पसंद आ रहा है। अंकिता आगे कहती हैं कि मैं लोगों से मैनिपुलेशन और बीक चीजें सीख रही हूं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि क्या आप ने अपने पति से ये नहीं सीखा और अब दूसरे लोगों से सीख रही हैं।

अंकिता ने खुद को बताया विलेन

घर में अंकिता और मन्नारा के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था क्योंकि एक्ट्रेस ने मन्नारा को बच्ची कह दिया था। इस बात से मन्नारा काफी बौखला गई थी। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सोनिया बंसल, सनी आर्या, सना रहीस खान और खानजादी नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article