Sumona Chakravarti Viral Video: देशभर में नवरात्रि की धूम है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पंडाल में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और धुनुची डांस किया। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही थीं। लाल साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने धुनुची को हाथ में नहीं बल्कि मुंह में पकड़कर डांस किया। एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
सुमोना का ऐसा अंदाज पहली बार लोगों ने देखा होगा। एक्ट्रेस का डेयरिंग अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सुमोना ने अपने बड़े होंठों का राज खोल दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, इनके होंठों के फैलने का राज सामने आ गया है। तीसरे यूजर ने लिखा, बड़े होंठों का यही कारण है। चौथे यूजर ने लिखा, ये है बड़े होंठों का फायदा।
धुनुची डांस करने पर ट्रोल हुईं सुमोना
सुमोना हर साल मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचती हैं। एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। सुमोना को द कपिल शर्मा शो से पहचान मिली थी। द कपिल शर्मा से पहले एक्ट्रेस बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आई थी।
