टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मीडिया के तीखे सवालों से टूट गईं Mannara Chopra, अंकिता-विक्की को लेकर कही ये बड़ी बात

Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में पिछले दिन घर में सभी घरवालों ने मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ऐसे में जब मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को पता चला की उनकी वजह से विक्की और अंकिता के रिश्ते में दरार आई, जिसको लेकर वो खूब रोती हैं।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी मिर्च मसाला देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान के बाद घरवालों ने पिछले दिन मीडिया के तीखे सवालों का सामना किया। ऐसे में इस कॉन्फ्रेंस को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया, जिससे टीआरपी ने आसमान छू लिया है। इसी से जुड़ा मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा फूट-फूट कर रो रही हैं। जानिए खास रिपोर्ट में।

कल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मीडिया ने घर में एंट्री ली जिसे उन्होंने घरवालों के खेल से पर्दा उठाया, सिर्फ यही नहीं काफी खरी खोटी भी सुनाई। इसी के साथ जब मीडिया ने ये खुलासा किया अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच मन्नारा चोपड़ा को लेकर लड़ाई हुई थी सभी हक्के बक्के रह गए। दरअसल अंकिता लोखंडे को विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती से जलन होती थी।

ऐसे में ये जान मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) बहुत ज्यादा रोती हैं, वो कहती हैं की मुझे नहीं पता था की मेरी वजह से उनके बीच प्रॉब्लम हुई। मुझे उन्होंने सभी के सामने अनकम्फर्टटेबल फील करा दिया है। अगर मई अकेले बैठूं तो दिक्कत साथ बैठूं तो भी, तो मई क्या करूं। इसी के साथ जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर विक्की जैन हो चुके हैं। अब अंकिता लोखंडे, अभिषेक, मन्नारा, मुनव्वर और अरुण शो 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article