टीवी मसाला

Bigg Boss 17: खानजादी ने दिया Aishwarya Sharma को 'अटेंशन सीकर' का टैग, एक्ट्रेस ने खुरेदे पिछली जिंदगी के जख्म

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के पिछले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और खानजादी (Khanzaadi) के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक दूजे से कंटेस्टेंट ने लड़ाई कर दुश्मनी मोल ले रखी है। ऐसे में इस एंटरटेनमेंट के डोज से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ नए ट्विस्ट और टर्न्स से बिग बॉस ने घर में बवाल मचा दिया है। पिछले ही एपिसोड में देखा गया की कैसे खानजादी के एक कमेंट से ऐश्वर्या शर्मा का पारा चढ़ जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के पिछले एपिसोड में देखा गया की खानजादी ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को अटेंशन सीकर का टैग देती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का पारा चढ़ जाता है और वो तेज-तेज रोने लगती हैं। इसी के साथ ऐश्वर्या नील से कहती हैं की आखिर मई ये सब ध्यान पाने के लिए क्यों ही करुँगी। में कभी अपने माता-पिता को नहीं बताया मैं किस सदमे से गुजर रही थी।

ऐसे में खानजादी (Khanzaadi) ये भी कह डालती हैं कि मौके पर चौका, जो सच है वो हुआ है मैं तो बोलूंगी। सभी घरवाले दोनों की समझा रहे होते हैं। इसी के साथ घर से बाहर होने के लिए नुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी का नाम नॉमिनेट हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article