टीवी मसाला

Bigg Boss 17: खानजादी ने अभिषेक संग लिपलॉक वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सब दिल से था कुछ भी गेम के लिए नहीं था

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 17, 2023, 12:19 PM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड पर खानजादी घर से बेघर हो गई है। खानजादी ने घर से बाहर निकलने के बाद अभिषेक कुमार संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। रैपर ने बताया कि अभिषेक के साथ रियल बॉन्डिंग थी। कुछ भी गेम के लिए नहीं था

Image

Khanzaadi and Abhishek Kumar (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस हफ्ते घर से खानजादी (Khanzaadi) बाहर हो गई है। खानजादी ने घर से निकलने के बाद बताया कि उनका घर में अनुभव कैसा था। शो में खानजादी और अभिषेक के लव हेट रिलेशनशिप ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। लोगों के कहना था कि गेम के लिए खानजादी ने अभिषेक (Abhishek Kumar) संग लव एंगल स्टार्स किया है। इसके अलावा दोनों का कंबल के अंदर लिपलॉक का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब इन सभी बातों पर खानजादी ने चुप्पी तोड़ी है। खानजादी ने घर से बाहर निकलने के बाद कहा है कि उनकी अभिषेक के साथ बॉन्डिंग थी। वो रियल थी।

खानजादी ने कहा कि कुछ भी गेम के लिए नहीं था। ये सच है कि मुझे अभिषेक घर में सबसे रियल लगे थे। लेकिन मैं उनके प्यार में नहीं हूं। रैपर ने अभिषेक संग अपने कंबल वाले वीडियो को भी झूठ कहा है।

अभिषेक संग लिपलॉक वीडियो पर खानजादी ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने कहा कि मेरे और अभिषेक के बीच कभी कोई किस नहीं हुई है। उस वीडियो को गलत तरीके से लिया गया है। अभिषेक मुझे कुछ बताने आया था और मैंने उसे कहा था जा यहां से सब गलत सोचेंगे।

इसके अलावा खानजादी ने कहा, मैं घर से बाहर निकलना चाहती थी क्योंकि मैं गेम में अपनी दिलचस्पी खो चुकी थीं। मैं उस घर से भागना चाहती थी। सभी लोग मेरी बीमारी का मजाक उड़ा रहे थे। ये सब चीजें मुझसे बर्दाशत नहीं हो रही थी। मैंने घर में अभिषेक से अपनी बातें शेयर की थी। उसने भी सबके साथ मिलकर मेरा मजाक उड़ाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article