टीवी मसाला

Bigg Boss 17: गिले-शिकवे भुलाकर Salman Khan के शो पर 'Tejas' का प्रमोशन करने पहुंचीं Kangana Ranaut, देखें वीडियो

Kangana Ranaut Promote Tejas on Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का दिलचस्प प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना रनौत को अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का प्रमोशन करते हुए देखा जाएगा।

Image

Salman Khan and Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Promote Tejas on Bigg Boss 17: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'तेजस' (Tejas) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत इस फिल्म को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत गिले-शिकवे भुलाकर अपनी फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के शो फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) पर पहुंचीं। 'बिग बॉस 17' के सेट पर कंगना रनौत ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती भी की।

'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमो में देख सकते हैं कि कैसे कंगना रनौत 'बिग बॉस 17' की होस्ट बनकर ऑडियंस का मनोरंजन करती दिखाई दे रही हैं। तभी सलमान खान पीछे से आ जाते हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और कंगना रनौत काफी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। कंगान रनौत के फैन्स को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रही है। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा है कि सलमान खान और कंगना रनौत को साथ में अब फिल्म कर ही लेनी चाहिए।

'बिग बॉस 17' के घर से बाहर होने के लिए पहले हफ्ते में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले नॉमिनेट हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते सलमान खान सभी घरवालों को बड़ा सरप्राइज देते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कोई नॉमिनेशन नहीं होगा। हालांकि आज यानी वीकेंड का वार पर इस बात का खुलासा खुद सलमान खान करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article