टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में जाने से पहले जिग्ना ने कराया था प्रेग्नेंसी टेस्ट! अंकिता के बारे में बात करते हुए खोला राज

Bigg Boss 17 Jigna Vora Open Up On Pregnancy Test: 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस बारे में बात करते हुए अब जिग्ना वोरा ने बताया है कि 'बिग बॉस 17' में कदम रखने से पहले उन्होंने भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किया था।

Image

'बिग बॉस 17' में जाने से पहले जिग्ना ने कराया था प्रेग्नेंसी टेस्ट

Bigg Boss 17 Jigna Vora Open Up On Pregnancy Test: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खोूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से लेकर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) तक, हर किसी ने अपनी-अपनी गेम से लोगों के दिलों में जगह बनाने की पूरी कोशिश की है। इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी काफी चर्चा में बनी हुई है। नावेद के बाद अब 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट जिग्ना वोरा (Jigna Vora) ने भी इस मामले पर बात की, साथ ही बताया कि घर में घुसने से पहले उन्होंने भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किया था।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर जिग्ना वोरा (Jigna Vora) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। जिग्ना वोरा ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने और रिंकू धवन ने इसे गंभीरता से ले लिया था। जिग्ना वोरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे मालूम है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी नहीं है कि औरत को खट्टा खाने का मन करे। ये केवल हिंदी फिल्मों में ही होता है। लेकिन जब मैं बाहर आई और प्रेस कॉन्फ्रेंस में गई तो मुझसे पूछा गया कि ये कहीं रणनीति तो नहीं थी और मैं इस बात से हैरान थी। उस वक्त पहली बार मेरे दिमाग में ख्याल आया कि ये रणनीति हो सकती है।"

जिग्ना वोरा (Jigna Vora) ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने सोचा कि घर में कदम रखने से पहले हमारे कई ब्लड टेस्ट हुए थे। यहां तक कि मेरा भी प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ था। तो ये मेरे लिए बहुत हैरान करने वाला था।" जिग्ना वोरा ने बताया कि अंकिता ने खुद उन्हें प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव होने की बात बताई थी। साथ ही विक्की जैन के लिए कहा कि उन्हें अपनी पत्नी को हर तौर पर सपोर्ट करना चाहिए।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article