बॉलीवुड

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के रोमांटिक सीन पर चली CBFC की कैंची, इन डायलॉग्स की भी हुई काट-छांट

CBFC Removes These Things From Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' को रिलीज होने में अब कुछ ही देर बाकी है। बता दें कि सीबीएफसी ने रिलीज से पहले 'एनिमल' के एक सीन और कुछ डायलॉग्स पर कैंची चलाई है।

Image

रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर चली CBFC की कैंची

CBFC Removes These Things From Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' को रिलीज होने में अब केवल कुछ ही समय बाकी रह गया है। 'एनिमल' (Animal) की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर हो रही है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि फिल्म 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के साथ ओपनिंग करेगी। लेकिन बता दें कि सीबीएफसी ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' के एक सीन और कुछ डायलॉग्स पर कैंची चला दी है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) का ट्रेलर बेहद बेबाक नजर आया। फिल्म को सीबीएफसी की ओर से 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया। बता दें कि मूवी में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के कई रोमांटिक सीन हैं, साथ ही मूवी में डायलॉग और विजुअल भी बेबाक हैं। ऐसे में 'एनिमल' को लेकर अनुमान लग रहा था कि सीबीएफसी कई चीजों पर काट-छांट कर सकती है। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के रोमांटिक सीन का क्लोजअप हटाया है।

'एनिमल' की इन चीजों पर भी चली सीबीएफसी की कैंची

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) से सीबीएफसी ने 'ब्लैक' शब्द हटाया है। इसके अलावा एक सीन में 'वस्त्र' की जगह 'कॉस्ट्यूम' शब्द डाला गया है। फिल्म के डायलॉग 'कभी नहीं' और 'क्या बोल रहे हो आप' को भी सीबीएफसी ने हटा दिया। 'एनिमल' में 2 घंटे, 13 मिनट के बाद 'नाटक' शब्द को म्यूट कर दिया गया। इसके अलावा 'एनिमल' में मौजूद एक अपशब्द को सीन के हिसाब से बदला गया है। सीबीएफसी की काट-छांट के बाद भी 'एनिमल' 3 घंटे 23 मिनट लंबी रही।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article