Jigna Vora Exclusive: बिग बॉस 17 के छठे हफ्ते में जर्नलिस्ट जिगना वोरा( Jigna Vora) को घर से बेदखल कर दिया । सना रईस खान ( Sana Raes Khan) ने अपनी सीट पक्की की और जिगना वोरा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिगना ने घर से बाहर निकलकर टेली टॉक से खास बातचीत की और अपने इंटरव्यू में बताया कि वह बाकी सदस्यों के बारे में क्या सोचती हैं और उनकी बान्डिंग घर के अंदर कैसी है।
जिगना वोरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 के सभी सदस्यों के बारे में बात की और बाहर चल रही सभी वायरल चीजों की सच्चाई सामने रखी। जिगना ने बताया कि उनका अब तक का सफर बहुत यादगार रहा और वह इस हमेशा मिस करेंगी। अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) की प्रेग्नेंसी पर जिगना ने जवाब दिया कि यह बहुत पर्सनल मामला है मैंने टेस्ट के बारे में पूछा था तो अंकिता ने रिपोर्ट नेगेटिव बताई थी, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। अभिषेक-ईशा-समर्थ के रिश्ते पर जिगना ने जवाब दिया कि तीनों बेहद समझदारी से रह रहे हैं अपनी उम्र के हिसाब से अब तीनों समझदार हो गए हैं। वहीं ईशा( Isha Malviya) और समर्थ ( Smarth Jurel) एक-दूसरे संग रिश्ते में हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी पर जिगना ने कहा कि पहले ये दोनों खुद को गेम में लेफ्ट आउट फ़ील कर रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे गेम सिख गए हैं। सना खान और विक्की के रिश्ते पर जिगना ने कहा कि बिग बॉस का घर बहुत बड़ा है मैं नहीं जानती विक्की ने कब सना का हाथ पकड़ा लेकिन ये उन दोनों का मामला है मैं नहीं जानती।
इसे बताया लंबी पारी का खिलाड़ी
जिगना वोरा से सवाल पूछा गया कि घर में टॉप 5 सदस्य कौन हो सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल सवाल है अभी शो को पूरे 10 हफ्ते रहते हैं और घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो रही है मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। लेकिन मुन्नवर फरुखी( Munnwar Farukhi) लंबी पारी खेल सकता है उसके अंदर गेम खेलने की समझ है। वहीं विक्की जैन थोड़ा उलझा हुआ दिखाई दे रहा है जो अपनी ही बातों में खोया रहता है।
