टीवी मसाला

Bigg Boss 17: एलिमिनेट होते ही Isha Malviya ने Abhishek Kumar के लिए उगला जहर, कहा 'जनता के लिए रोया'...

Bigg Boss 17: मसालेदार शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी ईशा मालवीय ने हाल ही में दिए इंटरव्यू अभिषेक और अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया की शो से पहले अभिषेक ने'उन्हें क्या कहा था, पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Isha Malviya Talks About Abhishek Kumar

Isha Malviya Talks About Abhishek Kumar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से पिछले हफ्ते बाहर हुई ईशा मालवीय इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ईशा शो को लेकर मीडिया में एक से बड़े के खुलासे कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार को लेकर कई बातें बोली, जिसे सुन हर कोई सन रह जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले जल्द ही आने वाला है है, 28 जनवरी को दर्शको को अपना विनर मिलेगा चमचमाती ट्रॉफी के साथ। अब पिछले हफ्ते फिनाले से कुछ दूर आकर बाहर हुई ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अपने पास्ट को लेकर कहा है। जब उनसे पूछा गया की अभिषेक आपके जाने के बाद खूब रोए, जिस एक्ट्रेस का कहना था की वो मेरे लिए नहीं जनता को दिखाने के लिए रोया है।

ईशा ने ये भी बताया की अभिषेक ने ये कहा की ब्रेकअप के बाद वो 2 साल तक डिप्रेशन में रहे ऐसा कुछ नहीं था। 2 महीने बाद ही वो गोवा घूम रहे थे, सब उनके व्लॉगस में देखा जा सकता था। इसलिए मैं उन्हें नकली कुमार कहती हूं क्यूंकि वो बिलकुल फेक हैं। साथ ही फाइनलिस्ट ने उन्हें शो से फोन करके कहा था कि हम नार्मल रहेंगे इमोशंस नहीं दिखाएंगे। इस सीजन के मुनव्वर, अभिषेक, अंकिता, मन्नारा और अरुण टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article