Bigg Boss 17 Finale Voting Live Updates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा तो वहीं कभी टॉप 10 से भी बाहर रहा। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई, जिसमें अरुण महाशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को विजेता बनाने के लिए उनके फैंस ने जमकर वोट किया है। यूं तो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं, लेकिन ऐन मौके पर बाजी पलटने के लिए मेकर्सन े शो में ट्विस्ट लाने का फैसला किया है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर खबर आ रही है कि कंटेस्टेंट्स को अपने-अपने फैंस से भर-भरकर वोट मिला है। लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने भी बाजी पलटने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के सामने आने के बाद बिग बॉस 17 की वोटिंग लाइंस एक बार फिर से खुलेंगी। 'बिग बॉस 17' के फैनपेज बिग बॉस तक के मुताबिक रात के 11.45 बजे वोटिंग लाइंस दोबारा शुरू खुलेंगी। बिग बॉस तक के ट्वीट में भी लिखा नजर आया, "टॉप 2 के बीच लाइव वोटिंग शुरू होगी। वोटिंग लाइंस 11.45 पर खुलेंगी। फिनाले की तकरार के लिए तैयार हो जाएं।"
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वोटिंग ट्रेंड तेजी से सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी टॉप 3 में शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अरुण श्रीकांत सबसे पहले घर से बेघर हो सकते हैं। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।
