टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Finale Voting Line: फिनाले से छः घंटे पहले बंद हुई वोटिंग लाइन, देखें किसे मिले हैं सबसे ज्यादा वोट

Bigg boss 17 finale voting line today: जिस सदस्य को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे वही शो का विनर कहलाएगा। अब फैंस भी जमकर वोट करने में लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कि अपने पसंदीदा स्टार को कैसे वोट कर सकते हैं।

Image

Bigg Boss 17 finale voting

Bigg Boss 17 Finale Voting Line Open Today in Hindi: बिग बॉस 17 को अपना विनर मिलने में महज एक दिन बचा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैंस की धड़कने भी बढ़ रही है। हर कोई चाहता है कि उनका फेवरेट स्टार ही शो को जीते । लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें ये तक नहीं पता कि अपने पसंदीदा सदस्य को कैसे वोट करें। फैंस के वोट करने से ही उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने के चांस ज्यादा है । अगर आप भी इसी तरह कन्फ्यूज़ हैं तो हम आपको बताते है कि अपने पसंदीदा सदस्य को कैसे वोट करें (Bigg Boss 17 Finale Voting Lines Open Today)

बता दें कि बिग बॉस 17 फिनाले से छः घंटे पहले वोटिंग लाइन बंद हो गई है। आज दोपहर 12 बजे तक फैंस ने जमकर अपने पसंदीदा स्टार को वोट किया। सोशल मीडिया और वोटिंग ट्रेंड के अनुसार मुन्नवर फारुकी और अभिषेक कुमार टॉप 2 पर चल रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा जनता का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अंकिता लोखण्डे और मन्नारा चोपड़ा तीसरे नंबर पर हैं सबसे कम वोट अरुण माशेट्टी को मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 फिनाले को लाइव Jio Cinema पर देख सकते हैं।

नोट: ये वोटिंग रिजल्ट केवल सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग के अनुसार हैं।

बिग बॉस 17 में वोट के आधार पर ही विजेता की जीत तय की जाएगी। जिस सदस्य को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे वही शो का विनर कहलाएगा। अब फैंस भी जमकर वोट करने में लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कि अपने पसंदीदा स्टार को कैसे वोट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन पर जियो सिनेमा( Jio Cinema) एप डाउनलोड करनी होती, एप डाउनलोड करने के बाद उसमें सारी आवश्यक जानकारी भरे। एप चलाने के बाद उसमें बिग बॉस 17 खोजे, बिग बॉस 17 खुलते ही आपके सामने वोटिंग के लिए ऑप्शन नजर आ जाएगा। वहीं टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम व फोटो बनी होगी। उस पर क्लिक करने से आप अपने पसंदीदा सदस्य को वोट दे सकते हैं। आप एक से ज्यादा बार भी वोट कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे वोटिंग लाइन रविवार 28 जनवरी दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेगी। इसके छह घंटे बाद शो का फिनाले शुरू हो जाएगा।

बताते चले कि 28 जनवरी रविवार को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बिग बॉस 17 का फिनाले होने वाला है। जिसमें अंकिता लोखण्डे , मुनावर फारुकी , मनारा चोपड़ा , अभिषेक कुमार और अरुण माहशेट्टी के बीच कांटे की टक्कर है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article