Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Evicted At 4th Position: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले का आगाज हो चुका है। शो के विजेता का नाम कुछ ही देर में सामने भी आ जाएगा। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत और मन्नारा चोपड़ा ने जगह बनाई थी। हालांकि पांचवे नंबर पर आकर जहां अरुण महाशेट्टी के विजेता बनने का सपना चूर-चूर हो गया तो वहीं अब चौथे नंबर पर आकर अंकिता लोखंडे का विजेता बनने का सपना मिट्टी में मिल गया है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)ने गेम में आगे बढ़ने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया था। हालांकि कई मौके पर लोगों को उनकी गेम बहुत कमजोर लगी। इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे आखिरी के सप्ताह में लोगों के निशाने पर भी आ गई थीं। खासकर अंकिता लोखंडे की कड़वी जुबान ने उन्हें को लोगों की नजर में विलेन बनाकर रख दिया था।
टॉप 3 में पहुंचे ये सितारे
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब तीन कंटेस्टेंट्स ने फिनाले की ओर एक और कदम बढ़ाया है। इस लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा से लेकर अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी तक शामिल हैं। वोटिंग ट्रेंड की मानें तो अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी टॉप 2 में अपनी जगह बनाएंगे। बता दें कि बड़ी मात्रा में दर्शक भी चाहते थे कि टॉप 3 में मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार साथ खड़े हों। इससे इतर टॉप 2 के बीच बाजी पलटने के लिए मेकर्स भी तगड़ा गेम खेलने वाले हैं। खबरों की मानें तो आखिरी मौके पर वोटिंग लाइंस फिर से खुलेंगी।
