टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी की खबरों पर आया Aishwarya Sharma को गुस्सा, कहा-मैं तीसरी बार बता रही हूं....

Aishwarya Sharma get Angry on Pregnancy Rumours : हाल ही में खबर सामने आई है थी शादी के तीन साल बाद ऐश्वर्या और नील भट्ट परेंट्स बनने वाले हैं, लेकिन जल्द ही ऐश्वर्या ने इस खबर पर जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Aishwarya Sharma get Angry on Pregnancy Rumours

Aishwarya Sharma get Angry on Pregnancy Rumours : गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) ने अपनी प्रेग्नन्सी रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से चल रही प्रेग्नन्सी की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लोगों को लताड़ लगाई। हाल ही में खबर सामने आई है थी शादी के तीन साल बाद ऐश्वर्या और नील भट्ट परेंट्स बनने वाले हैं, लेकिन जल्द ही ऐश्वर्या ने इस खबर पर जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) फेम कपल ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) और नील भट्ट( Neil Bhatt) अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और मीडिया के सामने भी नजर आते हैं। वहीं काफी दिनों से ऐश्वर्या शर्मा की प्रेग्नन्सी की अफवाह उड़ रही थी। यह तीसरी बार था जब यह खबर सामने आई कि वह शादी के 3 साल बाद मां बनना चाहती हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने पहली दो बार इन खबरों को झूठा बताया है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ऐश्वर्या ने फैंस को लताड़ लगाई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा कि-' मैं तीसरी बार मना कर रही हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, मैं लगातार आ रहे मैसेज से परेशान हो गई हूं। अपनी तरफ से अनुमान लगाना बंद करें, मैं एक इंसान हूं और मेरा बीपी डाउन हो सकता है, मुझे चक्कर आ सकते हैं। मुझे सेट पर काम करते हुए चक्कर आ गए थे क्योंकि मेरा बीपी डाउन हो गया था। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं , अफवाह फैलाना बंद करें।

Aishwarya Sharma Post on Pregnancy

Aishwarya Sharma Post on Pregnancy

बताते चले कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात गुम है किसी के प्यार के सेट पर हुई थी। दोनों एक ही शो में काम कर रहे थे जहां कपल के बीच नजदीकियां आई और प्यार हो गया। नील ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और दोनों ने 2021 में शादी कर ली।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article