Ayesha Khan Want to Work in Pakistani Serial: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से घर-घर मशहूर हुईं आयशा खान आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज उन्हे सभी उनके डांस और खूबसूरती की वजह से जानता है, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की वीडियो धड़ल्ले से वायरल होती है। हाल ही में वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। एक्ट्रेस ने बताया की उन्हे पाकिस्तानी सीरियल में एक बार काम करना है, जिसे सुन सभी चौंक गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए आखिर ये पूरी खबर है क्या।
दरअसल सोशल मीडिया स्टार आयशा खान (Ayesha Khan) ने फिल्मीज्ञान को इंटरव्यू देते हुए कहा की उनकी इच्छा वह जिंदगी में एक बाद पाकिस्तानी सीरियल में काम करना चाहती हैं। उन्हे पाकिस्तान मुल्क के सीरियल काफी ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन यह सुन उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा। हालांकि आगे जाकर उनका ये सपना पूरा होगा या नहीं ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
इसी के साथ आयशा खान (Ayesha Khan) की डेटिंग खबरों ने हवा पकड़ी हुई है, कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) संग तस्वीर शेयर की। जो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की थी लेकिन लोगों ने अनुमान लगाया की क्या अभिषेक मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं। कल ही इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की थी, जिसमें फैंस ने उन्हे भाभी बोला। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की झोली में 2 साउथ की बड़ी फिल्में आ गिरी हैं।
