Bigg Boss 17 Voting Trend: कलर्स टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिनाले के ऐलान के बाद से ही हर किसी की नजर इस बात पर है कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की ट्रॉफी कौन अपने साथ लेकर जाएगा। बीते दिन बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिले, जिसमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अरुण श्रीकांत, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। इन कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए वोटिंग लाइन खोल दी गई हैं, जिससे फैंस पसंदीदा स्टार को जीत तक पहुंचा सकें। खास बात तो यह है कि टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है, जिससे पता चलता है कि टॉप 3 में किसने-किसने जगह बनाई है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर द खबरी ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्वीट के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने टॉप 3 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अंकिता लोखंडे दूर-दूर तक टॉप 3 में नजर नहीं आईं। ट्वीट के मुताबिक, नंबर 1 पर मुनव्वर फारूकी चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार और तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा नजर आईं। बता दें कि फैंस भी मन्नारा, मुनव्वर और अभिषेक को टॉप 3 में देखना चाहते हैं।
अंकिता लोखंडे को मिलेगी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी?
जहां एक तरफ बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर लोग चाहते हैं कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) या अभिषेक कुमार में से कोई एक ट्रॉफी उठाए। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि चैनल अंकिता लोखंडे को ट्रॉफी दिलाकर रहेगा, क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस की बहुत सी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश की है। साथ ही वह टीवी का जाना-माना चेहरा रह चुकी हैं।
