टीवी मसाला

Bigg Boss 17: घर में कंगना रनौत को देख परेशान हो गई थी Ankita Lokhande, कहा 'मेरी और उनकी वाइब मैच करती है'....

Ankita Lokhande on Kangana Ranaut: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ चुकी अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू उन्होंने अपने और कंगना रनौत के रिश्ते पर बात की है, पढ़िए पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।

Image

Ankita Lokhande on Kangana Ranaut

Ankita Lokhande on Kangana Ranaut: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में शो से बाहर निकल कर एक्ट्रेस एक से बड़े एक खुलासे कर रही हैं, सिर्फ इतना ही नहीं शो में हुए हंगामे को लेकर भी बातें कर रही हैं। हाल ही में एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए जब एक्ट्रेस से उनके और कंगना रनौत के रिश्ते पर पूछा गया तो क्या जवाब था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इंटरव्यू में सवाल का जवाब देते हुए कहती है असल में कंगना (Kangana Ranaut) और मैंने कभी नहीं सोचा था एक-दूसरे के इतने करीब आ जाएंगे।लेकिन जब कंगना ने मणिकर्णिका में एक्ट्रेस को कास्ट किया, तो उनका रिश्ता मजबूत हो गया। उन्होंने कहा कि कंगना और उनके रिश्ते के बारे में कुछ खास नहीं है लेकिन जब भी उनसे मिलती हैं तो वह हमेशा कहती हैं कि अंकिता उनके जैसी ही हैं।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से बाहर आने के बाद कंगना रनौत ने उनके साथ एक घंटे लंबी बातचीत की थी। उन्हें सलाह दी थी कि अब चीजों को कैसे संभालना है। जानकारी के लिए बता दें 17वें सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने और अंकिता चौथे रनरअप बन बाहर हो गई थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article