Ankita Lokhande Evicted From Bigg Boss 17 Twitter Reaction: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले जारी है, जिसपर हर एक दर्शक अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने की दुआ भगवान के आगे मांग रहा है। सिर्फ यही नहीं कुछ देर पहले देखने को मिला की टॉप 5 कंटेस्टेंट से अरुण कुमार महाशेट्टी बाहर हो गए हैं। लेकिन अब दर्शकों को चौथे एलिमिनेशन से झटका दे दिया है, जी हां घर से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई है। ऐसे में फैंस के ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।
सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से फिनाले की रेस से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई हैं, जो काफी ज्यादा चौंका देने वाला है। ये देख एक्ट्रेस के सभी फैंस का दिल टूट गया है, सिर्फ यही नहीं ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत अच्छा खेला अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आप वास्तव में एक ऐसे व्यक्ति का रत्न हैं जो बहुत साफ दिल और वास्तव में रिश्तों वाली लड़की है। मेरी ओर से आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं और मुझे आशा है कि आप और अधिक उज्ज्वल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ यूजर ने लिखा कि यही तो दुनिया बन गई है,वे धोखेबाज़ों का समर्थन करते हैं। इसी के साथ अबफिनाले की रेस में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी टॉप 3 की लिस्ट में दौड़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की ट्रेंडिंग वोट्स के मुताबिक जंग मुनव्वर और अभिषेक के बीच चल रही है।
