टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अरुण और तहलका की बदतमीजी के शिकार हुए अभिषेक, गर्दन पकड़ दे डाली धमकी

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें तहलका ने अभिषेक की गर्दन पकड़ ली। ऐसे में ये देख सभी के होश उड़ गए हैं।

Image

Arun and tehlka got into physcial fight with abhishek

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक दूजे से कंटेस्टेंट ने लड़ाई कर दुश्मनी मोल ले रखी है। ऐसे में इस एंटरटेनमेंट के डोज से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ नए ट्विस्ट और टर्न्स से बिग बॉस ने घर में बवाल मचा दिया है। हाल ही मेकर्स ने शो से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो शेयर किया, जिसमें अभिषेक और तहलका के बीच हाथापाई होते हुए दिख रही है। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बिग बॉस 17 (Bigg Bos 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला की अरुण ईशा मालवीय को कहते हैं की वो ना सोएं क्यूंकि कुकड़ू बज रहा है। ऐसे में ईशा और अरुण के बीच बहस बाजी हो रही होती है, जिसमें अभिषेक उनसे कहते हैं की वो ढंग से बात करें। ऐसे में अरुण और अभिषेक के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगता है। ये देख क्यूंकि तहलका अरुण के बहुत अच्छे दोस्त हैं वो अभिषेक को धमकी देते हुए उनकी गर्दन और शर्ट पकड़ लेते हैं।

ऐसे में ये देख घर के सभी सदस्य तहलका को शर्ट छोड़ने को कहते हैं, लेकिन वो किसी एक भी सुनते हुए अभिषेक से कहते हैं की भाई के मैटर में मत आई कभी। अब देखना दिलचस्प होगा की इस लड़ाई के बाद अभिषेक का क्या पलटवार होगा और वीकेंड का वार पर सलमान खान क्या कहेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article