Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Gets Khatron Ke Khiladi 14 Offer: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों 'बिग बॉस 17' के साथ झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शो में उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। जहां शुरुआती दिनों में वह सबसे ज्यादा ट्रोल होते थे तो वहीं इन दिनों अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) लोगों की नजरों में हीरो बने हुए हैं। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में तो उन्हें पसंद किया ही जा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह एक और रियलिटी शो में हाथ आजमा सकते हैं, जिसका ऑफर उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दिया है।
बता दें कि बीते दिन रोहित शेट्टी ने सलमान खान के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखा। वह कंटेस्टेंट्स से बिग बॉस 17 के अब तक के सफर के सिलसिले में सवाल करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी और बिग बॉस 17 से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्ममेकर ने अभिषेक कुमार को 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ऑफर दिया। हालांकि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने इस ऑफर पर अभी तक हामी नहीं भरी है। उनका कहना है कि वह बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद इस ऑफर पर विचार करेंगे।
गौरतलब है कि खुद अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के फैंस भी उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में देखना चाहते हैं। हालांकि वह शो में नजर आएंगे या नहीं, इस बात पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनके अलावा मुनव्वर फारूकी के भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कदम रखने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे इतर बता दें कि अभिषेक कुमार ने टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
