टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान के सवालों से बौखलाईं टीना दत्ता, बोलीं- मुझे तोड़ दिया और अब मैं घर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 11:46 PM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने टीना दत्ता से कई सवाल किए। इन सवालों के जवाब देते हुए टीना काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के सामने घर से बाहर जाने की जिद्द की। टीना ने कहा, इस घर में हर चीज के लिए मुझे जिम्मेदार माना जाता है।

Image

shalin and tina datta (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस में घर में आज वीकेंड का वार एपिसोड हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। सलमान खान ने शालीन और टीना के रिश्ते को लेकर घरवालों के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। सलमान ने टीना से शालीन को लेकर जो बात हुई थी उस पर कुछ सवाल पूछे। टीना कहती हैं कि हर चीज का ब्लेम मुझे पर ही आता है। मैं थक चुकी हूं और अब घर जाना चाहती हूं। सलमान प्रियंका से बात करते हुए कहते हैं कि टीना ने आपसे कहा कि शालीन ने ऐसी चीजें मांगी जिसे सुनने के बाद तू हील जाएगी। सलमान की बात सुनकर शालीन हैरान रह जाते हैं। शालीन टीना से कहते हैं wow। सलमान ने टीना से कहा, आपके हिसाब से शालीन जो भी कर रहे थे वो आप पहले से ही जानती थी और अब 15 हफ्ते बाद जब चीजें ठीक नहीं चल रही तो आपने चीजें बोल दी है।

टीना रोते हुए कहते हैं कि सर अब मैं टूट चुकी हूं। हर मैटर में मुझे ही बोला जा रहा है। सौंदर्या ने नॉमिनेट किया तो मुझे बोल गया। मैं क्यों इन बातों पर चुप रहूं। मैं भी इंसान हूं।

टीना दत्ता का घर में हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन

सलमान कहते हैं कि टीना आपने ही तो सब कुछ कहा है। 15 हफ्ते तक चीजें ठीक चल रही थी। लेकिन अब ये चीजें काम नहीं कर रही हैं तो आप बोल रही है। टीना कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं सर। मुझे घर जाना है। इसके बाद टीना अपने बेडरूम में रोते बिलखते हुए नजर आती है। जब मैं पिछले 2 हफ्ते से चुप थी। तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। जब मुझे इतना उकसाया गया तो मैंने जवाब दिया और मैं गलत हो गईं। वो बार-बार कहती हैं कि मुझे घर जाना है। तोड़ दिया मुझे। सोशल मीडिया पर टीना दत्ता का वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article