Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है। अब से 'वीकेंड के वार' (Bigg Boss Weekend Ka Vaar) की टाइमिंग में फेरबदल किया गया है। फैंस पूरे हफ्ते वीकेंड के वार एपिसोड का इंतजार करते हैं। अब सलमान खान ने घोषणा कर दी है कि ‘शनिवार का वार’ और ‘रविवार का वार’ एपिसोड रात 9.30 बजे टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। खुद कलर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इस नए टाइमिंग के बारे में फैंस को बताया है। सलमान खान का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने इस नए शेड्यूल की बात कही हैं।
आधे घंटे पहले शुरू होगा वीकेंड का वार
टीवी चैनल कलर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘वीकेंड का वार का होता है बेसब्री से इंतजार अब से 9.30 बजे नहीं बल्कि आधे घंटे पहले शुरू होगा रविवार और शनिवार का वार। तो मिलते है शनिवार और रविवार को नए समय रात 9 बजे पर।’ शो के मेकर्स ने यह नया टाइम वीकेंड को देखते हुए ही फैसला लिया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे शो की TRP में फायदा हो सकता है।
इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन?
यह वीकेंड का वार शो के कंटेस्टेंट के लिए जरा भी आसान नहीं रहने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकते हैं। बीते हफ्ते घर से किसी को बाहर नहीं किया गया था। वहीं अगर वोट की बात करें तो इस हफ्ते नॉमिनेशन का खतरा साजिद और टीना के सिर पर मंडरा रहा है, अभी तक इन्ही दो कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं।
बता दें कि घर में फिलहाल गोल्डन बॉयज की एंट्री हुई है। इन्हे वाइल्ड कार्ड के तौर पर नहीं बल्कि कंटेस्टेंट की प्राइज मनी बढ़ाने के लिए घर पर बुलाया गया है। अगर घर वाले बिग बॉस द्वारा दिए टास्क में सफल होते हैं तो उनकी प्राइज मनी 25 लाख से दोबारा 50 लाख हो जाएगी।
