टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने सुंबुल के लुक्स पर बोलने के लिए अर्चना को लगाई लताड़, बोले- खुद को क्या समझती हो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2022, 03:40 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज का एपिसोड हाई वोल्टेज से भरपूर होने वाला है। आज के एपिसोड में सलमान लगाएंगे अर्चना गौतम की क्लास। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने उनके एटीट्यूड को लेकर कहा कि तुम खुद को क्या समझती हो।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: आज शनिवार का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) अर्चना गौतम (Archana Gautam) की क्लास लगाएंगे। शो के होस्ट सलमान ने सुंबुल और शालीन के लुक्स पर कमेंट करने के लिए अर्चना को फटकार लगाई। उन्होंने अर्चना से पूछा तुम अपने आपको क्या समझती हो। सलमान अर्चना से पूछते हैं, अर्चना तुम अपने एटीट्यूड को लेकर ज्यादा उड़ो मत। आपने सुंबुल से कहा कि शक्ल देखकर राजा रानी बनाओ भाई। पूरा देश उन्हें इस चेहरे से जानता है और इस चेहरे की वजह से लोग उन्हें जानते हैं। अपने आप को समझती क्या हैं। आपने शालीन के लिए कहा, उसकी शक्ल तो कुत्ते जैसी है।

शालीन इस बीच कुछ कहने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान चिल्लाते हुए कहते हैं, मैंने मना किया ना। सलमान ने घरवालों से पूछा कि आप कौन से सदस्य को चाहते हैं कि वो घर से बाहर हो जाए। अर्चना, सुंबुल, एमसी स्टैन शालीन का नाम घर से बेघर होने के लिए लेते हैं। प्रोमो में टीना से सलमान पूछते हैं कि आपका घर में किसी के साथ सेल्फलेस इक्वेशन क्यों नहीं है? आप घरवालों से हमेशा उम्मीद क्यों करती हैं।

सलमान ने लगाई अर्चना की क्लास

इसके जवाब में टीना कहती हैं मैं बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट आई हूं, मैं खेलने आई हूं और मैं इसका सबसे बेहतर इस्तेमाल करूंगी। मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपने दोस्तों को सपोर्ट करूंगी और मैं हमेशा देखती हूं कि मुझे क्या काम करने से फायदा मिलने वाला है। सलमान इसके बाद कहते हैं कि क्या आप शालीन के साथ गेम खेल रही हैं। इसके जवाब में टीना कहती हैं, मुझे लगता है अब मैं शालीन के साथ दोस्ती भी नहीं रखूंगी क्योंकि ये मुझ पर ही उल्टा पड़ रहा है। सलमान ने इसके आगे कहा कि ये मुझे भी अब देखना है। आप इसे चैलेंज ले लो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article