टीवी मसाला

Bigg Boss 16: रश्मि देसाई ने की सुंबुल तौकीर खान की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को पसंद आई ये बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 02:40 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने घर में एंट्री ली थी, जिसके साथ ही उन्होंने कंटेस्टेंट का ऑडिशन भी लिया। जिसमें सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता ने टीवी सीरियल उतरन से तपस्या और उतरन के किरदार को रीक्रिएट किया है, अब रश्मि देसाई ने सुंबुल की जमकर तारीफ की है।

Image

Rashmi Desai and Sumbul Touqeer Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • रश्मि देसाई ने की सुबंल तौकीर खान की तारीफ।
  • सुंबुल ने बिग बॉस में तपस्या के किरदार को रीक्रिएट किया।
  • वीकेंड का वार पर एकता कपूर ने कंटेस्टेंट के ऑडिशन लिए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के बीते वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend ka Vaar) एपिसोड में टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। जिसके साथ ही एकता ने बिग बॉस कंटेस्टेंट का ऑडिशन भी लिया। एकता कपूर ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह इस घर से किसी ना किसी कंटेस्टेंट कास्ट करने वाली हैं, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स ने अपनी एक्टिंग का हुनर, एकता कपूर को दिखाया। शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी ने देवदास फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट किया, वहीं सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता ने मशहूर टीवी सीरियल 'उतरन' से तपस्या और उतरन के किरदार को रीक्रिएट किया है, जिसके बाद अब रश्मि देसाई ने सुंबुल की जमकर तारीफ की है। सुंबुल ने तपस्या का किरदार अदा किया जो टीवी सीरियल में रश्मि देसाई ने निभाया था। फैंस को भी सुंबुल की एक्टिंग काफी पसंद आई है।

रश्मि देसाई ने की जमकर तारीफ

उतरन टीवी सीरियल से फेमस होने वालीं रश्मि देसाई ने अब सुंबुल तौकीर खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। रश्मि देसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुम्बुल तौकीर खान तुमने कमाल कर दिया है, मेरी प्यारी यह ऐतिहासिक है और आपने बहुत अच्छी तरह से इसे रीक्रिएट किया है। लड़की तुझमें एक वाइब है।' इस बीच फैंस कई फैंस इस ट्वीट पर कमेंट कर सवाल रश्मि देसाई से सवाल पूछ रहे हैं कि आपने टीना दत्ता की तारीफ क्यों नहीं की है? रश्मि देसाई के साथ ही एकता कपूर ने भी सुंबुल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

नागिन 7 में नजर आएंगी सुंबुल?

इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि एकता कपूर ने अपने कुछ सबसे फेमस टीवी सीरियल में से एक नागिन के 7वें सीजन के लिए सुंबुल तौकीर खान को साइन करने का निर्णय ले लिया है। हालांकि सुंबुल के साथ ही निमृत और प्रियंका चौधकी के नाम की भी काफी चर्चाएं चल रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article