टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने रिवील किया टीना और शालीन का इंटीमेट चैट, सुंबुल के फैंस बोले- ये है कर्मा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 04:23 PM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड पर सलमान खान ने टीना दत्ता की क्लास लगाई है। शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि जब तक टीना के हिसाब से चीजें चल रही थी तो सब ठीक था। अब वो शालीन के खिलाफ बोल रही हैं। सलमान की बातें सुनकर टीना दत्ता रोने लगती है।

Image

tina datta and salman khan (credit pic: social media)

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में आते ही सलमान खान ने दर्शकों का दमदार अंदाज में स्वागत किया। शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि घर में पिछले हफ्ते इतना कुछ हुआ है। इस पर घरवालों को रियलिटी चेक देने की जरूरत है। सलमान ने घर में आते ही टीना और शालीन भनोट के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने टीना से पूछा कि आपने प्रियंका से कहा कि शालीन ने आपने कुछ चीप चीजें मांगी थी और उन्हें बताया कि किस बारे में बात कर रही थी। शालीन हैरान हो जाते हैं। सलमान टीना से कहते हैं कि क्या आपने शालीन को सीमा पार करने की छूट दे रखी थी।

ये सुनकर सभी घरवाले चौंक जाते हैं। सलमान कहते हैं आपने 15 हफ्ते तक कुछ नहीं बोला क्योंकि चीजें आपके हिसाब से चल रही थी और अब आप इन बातों का खुलासा कर रही है। टीना रोने लगती हैं और कहती हैं कि हर चीज के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता है और वो यहां नहीं रहना चाहती हैं।

सलमान खान के सामने फूट- फूट कर रोईं टीना दत्ता

प्रियंका इस दौरान टीना को शांत कराने की कोशिश करती हैं। सलमान घर में साजिद खान और अब्दू रोजिक का स्वागत करते हैं। टीना अपने कमरे में आकर बहुत रोती हैं। सोशल मीडिया पर टीना का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि कभी सुंबुल की इज्जत की उड़ाई थी धज्जियां, आज खुद की हुई बेइज्जती। कई यूजर्स ने टीना और सुंबुल की फोटो में साथ लगाकर कर्मा लिखा है। सोशल मीडिया पर शालीन और टीना दत्ता को ट्रोल कर रहे हैं।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेटेड हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंदर्या शर्मा एलिमिनेट हो सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article