टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता से हुए झगड़े में Gauahar Khan ने किया Shalin Bhanot का सपोर्ट, ट्वीट करते कहा, 'बेचारा फंस गया...'

Gauahar Khan supports Shalin: टीना दत्ता की घर में एक बार फिर वापसी हो गई है। जबसे टीना दत्ता की एंट्री हुई है तभी से उनकी बॉन्डिंग शालीन भनोट के साथ अच्छी नहीं रही है। ऐसे में अब गौहर खान ने शालीन की सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। गौहर खान ने कहा कि बेचारा शालीन कहां फंस गया।

Image

Gauhar Khan and Tina Datta Shalin Bhanot

Gauahar Khan supports Shalin: बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान को सेव करने का मौका दिया था। दोनों के बचाने के लिए शालीन भनोट को ईनाम की बची हुई 25 लाख रुपये की राशि गवानी पड़ती। उस दौरान शालीन भनोट ने बजर नहीं बजाया और सलमान खान ने कम वोट मिलने के बाद टीना दत्ता को घर से बाहर कर दिया। हालांकि टीना दत्ता ने शालीन के इस डिसिशन को सही बताया था। बाद में टीना वापस आ गई क्योंकि शालिन को फिर से बजर दबाने और उन्हें घर में वापस लाने के लिए कहा गया। बिग बॉस ने शालीन को 3 सेकंड का समय दिया था। शालीन ने टीना दत्ता के लिए बजर बजाया और ईनाम की बची हुई राशि भी गवा दी। जब से टीना दत्ता वापस लौटी है, तभी टीना दत्ता ने शालीन की हरकतों के लिए उन्हें काफी कुछ सुनाया है।

टीना दत्ता के बर्ताव को देखने के बाद अब बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान (Gauahar Khan) ने शालीन भनोट को सपोर्ट किया है। गौहर खान ने शालीन भनोट को सपोर्ट करते उनके लिए एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट करते हुए गौहर खान ने लिखा, 'क्या टीना ने स्पष्ट रूप से अपना सिर नहीं हिलाया और कहा कि शालिन प्रेस मत करो ???? या मैंने कुछ और देखा ??? क्या किसी के पास इसकी क्लिप है??? बेचारा शालिन फंस गया। यह बजर वाली बात पेचीदा थी।'

गौहर खान ने अपने फैन्स से कहा कि अगर किसी के पास उस वक्त की वीडियो क्लिप है तो उसे शेयर करें ताकि चीजों को अच्छी तरह से समझा जा सके। बिग बॉस के अपकमिंग वीकेंड का वार पर यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सा सदस्य घर से बाहर होता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article