टीवी मसाला

Bigg Boss 16 : एक साथ खाना खाने पहुंची बिग बॉस 16 की मंडली, पुरानी यादें हुई ताजा

Bigg Boss 16 Get-Together: फराह खान ने इस रियूनियन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है मंडली रियूनियन, एक साल होने को आया है और ये सभी आज भी साथ हैं, मुझे उनकी कहानी सुनने में बहुत मजा आ रहा है।

Image

Bigg Boss 16 Reunion

Bigg Boss 16 Get-Together: बिग बॉस सीजन 16 आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है। अपने खास अंदाज से फैंस के बीच छाने वाले बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट को आज भी फैंस याद करते हैं। जब बिग बॉस 16 का जिक्र होता है तो सबसे पहले घर में बनी मंडली ही याद आती है। यह मंडली घर के अंदर जितनी एक दूसरे का साथ देती थी वहीं घर के बाहर भी इन सभी की दोस्ती उतनी ही गहरी है। हम बात कर रहे हैं शिव ठाकरे एंड टीम की जो बीती रात एक साथ डिनर करने पहुंची। इसकी तस्वीरें फराह खान( Farah Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस सीजन 16 में बनी सुंबुल तौकीर खान( Sumbul Touqeer Khan) , साजिद खान( Sajid Khan) , शिव ठाकरे( Shiv Thakre) , एमसी स्टैन(MC Stan) और निमृत कौर( Nimrat Kaur) की जोड़ी बीती रात फराह खान के साथ ब्रंच पर इकट्ठा हुई जहां सभी ने एक साथ खाना खाया। इसे एंजॉय करते हुए तस्वीरें ली। इस रियूनियन के मौके पर सुंबुल, साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और निमृत कौर नजर आई । फराह खान ने इस रियूनियन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है मंडली रियूनियन, एक साल होने को आया है और ये सभी आज भी साथ हैं, मुझे उनकी कहानी सुनने में बहुत मजा आ रहा है। वहीं अब्दु रोजिक को मिस करते हुए फराह ने लिखा कि आज हमने तुम्हे बहुत मिस किया।

इस तस्वीर को सभी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और पुरानी यादें ताजा की। बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 को सफलता के बाद अब सीजन 17 इन दिनों टीवी पर धूम मचा रहा है। शो में अंकिता लोखंडे,नील भट्ट जैसे जाने माने अभिनेता दिखाई दे रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article