टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सुंबुल की बॉडी शेमिंग करना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 04:07 PM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के सबसे कंट्रोवर्शियल शो में गोल्डन बॉयज की एंट्री हो चुकी हैं। बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी या शो की प्राइस मनी 25 लाख को दोबारा वापस पाने का मौका दिया है। अब किसे चुनेंगे घरवाले। इस टास्क के दौरान सुंबुल और अर्चना गौतम में हुआ झगड़ा।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हर बढ़ते दिनों के साथ झगड़े, ड्रामे और एंटरटेनमेंट का डोज भी बढ़ता ही जा रहा है। घर में गोल्डन बॉयज सनी नानासाहेब वाघछोरे और संजय गुर्जर ने एंट्री ली है। उनके पास घर की प्राइस मनी 25 लाख रुपये है, जिसे घरवाले चाहे तो दोबारा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस टास्क के साथ एक ट्विस्ट भी है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि आप दोबारा से अपनी प्राइस मनी को दोबारा से पा सकते हैं या घर के कैप्टेंसी की दावेदारी को चुन सकते हैं। सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) कहती हैं कि वो प्राइस मनी के ऊपर कैप्टेंसी को चुनेंगी।

सुंबुल के इस फैसले को सुनने के बाद अर्चना गौतम (Archana Gautam) भड़क जाती है। दोनों के बीच में इस बात को लेकर बहस होती है। अर्चना सुंबुल से कहती हैं तू तो कल चली जाएगी। सुंबुल भी चुप नहीं बैठती है और कहती हैं तेरे अकेले के पैसे थोड़ी न है। अर्चना यही नहीं रुकती है वो आगे कहती है तूने अपनी सक्ल देखी हैं, तू सपने में कभी रानी नहीं बन सकती हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा है, क्या होगा घरवालों का फैसला जब 25 लाख या कैप्टेंसी के बीच किसी एक को चुनना होगा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई अर्चना को लताड़

सोशल मीडिया पर लोग अर्चना को उनकी इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अर्चना इतना घमंड अच्छा नहीं है। सुंबुल कल जाएगी तुम्हें कैसे पता। दूसरे यूजर ने लिखा, सुंबुल ने कम उम्र में इतनी शोहरत हासिल की है। इस तरह से बाते करना सही नहीं है। नेटिजन्स लगातार अर्चना को खरी- खोटी सुना रहे हैं। इससे पहले भी अर्चना एमसी स्टैन की बॉडी शेमिंग कर चुकी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article