टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना के आरोप पर भड़के शिव ठाकरे, बोले- इन जैसी लड़कियों की वजह से..

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:27 PM IST

Bigg Boss 16, Archana Gautam and Shiv Thakare: बिग बॉस 16 के घर में लड़ाई-झगड़ा एक आम बात है। अब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल अर्चना को ऐसा लगता है कि शिव उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। इस बारे में शिव को सौंदर्या शर्मा ने बताया है।

Image

Archana Gautam and Shiv Thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के घर में अर्चना और शिव आमने-सामने।
  • अर्चना ने शिव ठाकरे पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया है।
  • जिसपर शिव ठाकरे ने भी करारा जवाब दिया है।

Bigg Boss 16, Archana Gautam and Shiv Thakare: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के चर्चे आजकल गली मोहल्लों से घर-घर तक हो रहे हैं। बिग बॉस के घर के अतरंगी कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जब हम बिग बॉस की बात करते हैं तो लड़ाई-झगड़ा भी हमारे दिमाग में तुरंत आ जाता है। इस सीजन में लड़ाई, बहसबाजी और झगड़ों की कोई कमी नहीं है। बिग बॉस में हाल ही में सौंदर्या शर्मा (Saundarya Sharma) ने इस बात का खुलासा किया है कि अर्चना गौतम को लगता है, शिव ठाकरे उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। जिसको सुनकर शिव काफी निराश हुए हैं।

‘अर्चना जैसे लड़कियों की वजह से ही..’

बिग बॉस के घर में सौंदर्या, शिव को ये कहती हुई नजर आती हैं कि अर्चना को लगता है कि वह उसके साथ फ्लर्ट कर रहा है। शिव ने अपना बचाव करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर उनके मन में उनके लिए किसी भी तरह की फीलिंग होती, तो वह खुल कर बता देते। सौंदर्या ने कहा, ‘जिस तरह से आप उससे बात करते हैं, वह सोचती है कि आप उसके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं।’ जिस पर शिव ने कहा, ‘मैं उसके साथ फ्लर्ट नहीं कर रहा हूं। अगर मेरी फीलिंग्स है और मैं उसे पसंद करता हूं, तो मैं उसे खुद बताऊंगा। उसके जैसी लड़कियों की वजह से, लडके बदनाम हो जाते हैं।’

फैंस ने किया शिव का सपोर्ट

सौंदर्या और शिव ठाकरे की ये बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी, जिसके बाद बिग बॉस के फैंस शिव का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। अर्चना ने भी सौंदर्या से बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि शिव के इरादे उन्हें सही नहीं लगते हैं। वहीं शिव ने अर्चना की सोच को बहुत छोटी बताया है।

बता दें कि इस बार के नॉमिनेशन की प्रक्रिया काफी इंट्रस्टिंग रही है। इस बार तीन मजबूत कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article