Ankit-Priyanka Fight in BB 16: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इन दोनों की बॉन्डिंग को देखने के बाद कई लोगों ने यहां तक कहा कि प्रियंका और अंकित एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका ने बार-बार अंकित गुप्ता को अपना दोस्त ही बताया है। बिग बॉस 16 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रियंका और अंकित के बीच तगड़ी लड़ाई होती नजर आ रही है।
प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी एक कंटेस्टेंट द्वारा दिए गए बयान को पढ़ रही हैं और उन्हें अनुमान लगाना है कि यह किसने कहा है? बयान इस बारे में है कि कैसे प्रियंका केवल खेल के बारे में बात करती हैं। प्रोमो में बोर्ड पर लिखा था, 'गेम के अलावा कुछ और बात करती ही नहीं है। मैं तो यार कुछ बोल भी नहीं सकता उसको, मैं बोलता था...तो वो कहती है मुझे मत बताओ।' वैसे ये शब्द कोई और नहीं बल्कि उनके बेस्ट फ्रेंड अंकित गुप्ता के हैं। वह सही अनुमान लगाती है और प्रियंका चाहर चौधरी चौंक जाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ जाती है। प्रियंका अंकित पर मिट्टी से भरा जार फेंकती है। आज रात के एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के बीच जमकर बहस होती दिखाई देगी।
ये शब्द अंकित गुप्ता ने सौंदर्या शर्मा से चर्चा के दौरान कहे थे। अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे और सौंदर्या ने उन्हें प्रियंका के साथ चीजों को सुलझाने के लिए कहा था। अब देखना यह है कि अंकित गुप्ता कैसे प्रियंका को अपनी कही हुई बातों को लेकर सफाई देंगे।
