टीवी मसाला

Exclusive: Asim Riaz को लेकर बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा "वह घमंडी आदमी है...."

Khatron Ke Khiladi 14 fame Asim Riaz: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने खुलासा किया कि कैसे आसिम एक घमंडी व्यक्ति है, जिसकी वजह से वह खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर हो गया और यह भी बताया कि हिमांशी ने उससे ब्रेकअप क्यों किया। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 fame Asim Riaz

Khatron Ke Khiladi 14 fame Asim Riaz: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू हो गई है। कंटेस्टेंट अपना दम-खम दिखाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक हमने देखा की बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज रोहित शेट्टी के शो से बाहर निकाले जा चुके हैं। आसिम ने पहली बार बिग बॉस 13 में भाग लेने पर सुर्खियां बटोरीं थी। वह पहले रनर-अप के रूप में उभरे, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके बड़े झगड़े, हिमांशी खुराना के साथ उनका रिश्ता जो बिग बॉस के घर में ही खत्म हो गया था। जहां ज्यादातर लोग आसिम को पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोगों को उनका स्वभाव बिल्कुल नहीं पसंद। बता दें कि बिग बॉस 13 के ही एक कंटेस्टेंट ने आसिम को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में, अबू मलिक, जो बिग बॉस 13 में भी एक प्रतियोगी थे, ने रोहित शेट्टी के शो से असीम रियाज़ के बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि रोहित शेट्टी, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ भयंकर लड़ाई के बाद असीम को शो छोड़ने के लिए कहा गया था। कथित लड़ाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, अबू ने कहा कि आसिम हमेशा से ऐसा ही रहा है। वह एक घमंडी आदमी है जिसका स्वभाव खराब है। वह अच्छी चीजों को भी खराब बना सकता है। उन्होंने आगे कहा आसिम उन लोगों के प्रति द्वेष रखता है यदि वह उससे सहमत नहीं होते हैं या उसका पक्ष नहीं लेते हैं, और यह इस स्वभाव के कारण है कि उसे खतरों के खिलाड़ी 14 से निकाला गया है।

अबू ने आगे बताया कि हाल ही में वह बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे, जहां इस बात पर चर्चा हुई कि धार्मिक मुद्दे के अलावा, हिमांशी ने आसिम से रिश्ता क्यों तोड़ा, क्योंकि आसिम उन्हें स्पेस नहीं देते थे। अबू ने बताया कि उन्हें लगता है कि आसिम हिमांशी पर बहुत सी चीजें थोपते थे, जिसके कारण रिश्ता खत्म हो गया, क्योंकि हिमांशी एक एक्ट्रेस हैं और आसिम को उन्हें वह स्पेस और समझ देने की जरूरत है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article