टीवी मसाला

Bheed Teaser: कोरोना का दर्द बयां करेंगे Rajkummar Rao-Bhumi Pednekar, देखें Video

Bheed Teaser: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अदाकारा भूमि पेडनेकर जल्द ही अपनी नई फिल्म भीड़ दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। इस मूवी में उन्हें कोरोना लॉकडाउन का दौर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई और कई लोग सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हो गए।

Image

Bheed Teaser: कोरोना का दर्द बयां करेंगे Rajkummar Rao-Bhumi Pednekar, देखें Video

Bheed Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दौर के सबसे विवादित डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी नई फिल्म भीड़ का टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। अनुभव सिन्हा अपनी फिल्मों के माध्यम से विवादित मुद्दों को पर्दे पर पेश करते रहे हैं। फिल्म भीड़ के माध्यम से एक बार फिर से वो इसी तरह का विषय दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ बड़े पर्दे पर लॉकडाउन के दौर को पेश करेगी और दिखाने की कोशिश करेगी कि लॉकडाउन की वजह से कितने लोगों की जान गई और कितने लोग कई दिनों तक सड़कों पर रोते-बिलखते रहे।

टीजर देखकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

फिल्म भीड़ का टीजर देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। दर्शक इस मूवी को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वो लगातार ट्विटर के माध्यम से बोल रहे हैं कि वो भीड़ा का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए जरूर जाएंगे। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'अनुभव सर मेरे फेवरेट हैं। उनकी फिल्में मुझे बहुत पसंद हैं। भीड़ को भी मैं सिनेमाघर में ही देखूंगा।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है सर कमाल की स्टोरी लग रही है ये तो... मैं इसे देखने के लिए जरूर थिएटर जाऊंगा।'

कई लोग भीड़ का टीजर देखकर गुस्से में आ गए हैं

ऐसा नहीं है कि भीड़ का टीजर सभी को पसंद आया है। कई लोग इसे देखने के बाद गुस्से में आ गए हैं। गुस्साए लोगों का मानना है कि अनुभव सिन्हा अब कुछ ज्यादा करने लगे हैं। लोगों को यह पसंद नहीं आया है कि अनुभव ने कोरोना लॉकडाउन के ऊपर फिल्म बनाई है। वैसे आपको फिल्म भीड़ का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article