टीवी मसाला

भारती सिंह के साथ बस में हुई थी ये शर्मनाक हरकत, कहा 'मेरे उपर गिर जाते थे और...'

Bharti Singh Molested in a Bus: इंडिया की मशहूर कॉमेडियन आर्टिस्ट भारती सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में बताया है। जिसे सुनते ही सब हक्का-बक्का रह गए हैं। उनका कहना है कि मुझे गुडटच और बैडटच की इतनी समझ नहीं थी। इसी के चलते लोग मेरे साथ गलत हरकत कर जाते थे।

Image

photo credit: bharti instagram

Bharti Singh Molested in a Bus: हर घर में पंसद की जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh), जिसने इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने में बहुत से दुख सहें हैं। भारती सिंह हमेशा से ही अपनी असल जिंदगी को लेकर काफी ओपन रहीं हैं। वहीं उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में भी खुलासा किया है। जिसे सुनते सबको काफी हैरानी हुई है। भारती ने यह भी बताया है कि कैसे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने उनको गुड और बैडटच के बारे में समझाया।

बेहतरीन कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आई हैं। जहां उन्होंने अपने बचपन के बारे में बात की। भारती ने बताया कि टीवी पर नहीं, लेकिन शुरुआत में जब पैसे नहीं होते थे तो मैं कॉमेडी स्किट करवाने जाती थी। मुझे तब समझ नहीं आया और न ही तब बताया जाता था कि गुडटच और बैडटच क्या है...... कोई हाथ रखे तो लगता था कि अंकल सहारा ले रहे हैं। मै सुबह 5 बजे बस से जाती थी। तो बस में इतनी सुबह दूधवाले होते थे, वो लोग लुंगियां पहना करते थे। वह सारे मेरे ऊपर गिरने लगते थे, लेकिन मुझे समझ नहीं आता था कि वो लोग मुझे छेड़ रहें हैं। मैं उस समय दिमाग से बड़ी नहीं थी। मुझे धीरे-धीरे ये सब चीजें पता चलीं हैं।

भारती ने पॉडकास्ट में आगे बताया की इस चीज को लेकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने मेरी बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि जब मैं कपिल शर्मा शो कर रही थी तो वहां पर भी लोग मेरे कंधे पर हाथ रखने और गालों को टच करने की कोशिश करते थे। लेकिन कपिल मुझे डांटते थे। वो कहते थे कि तु क्यों लोगो को ऐसा करने देती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article